फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rain barriar in admission

दाखिलों में बारिश की बाधा

Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
rain barriar in admission
मिशन एडमिशन - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में स्नातक में कालेजों में चल रहे दाखिलों का प्रतिशत दूसरी मेरिट के आखिरी दिन ज्यादा नहीं बढ़ सका। कांधला राजकीय महाविद्यालय में बीएससी गणित और बायो में एक भी दाखिला नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को अंतिम दिन केवल 73 ही दाखिले हो पाए जिसमें अब तक दोनों मेरिट के लगभग 764 दाखिले हो गए है।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से ही बारिश ने भी कुछ अड़चनें पैदा कर दी। दोपहर दो बजे तक लगातार बारिश पड़ती रही। इस  कारण कुछ छात्र कालेजों में नही पहुंच पाए। इस मौसम का असर भी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई। आरके कालेज के प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि अंतिम दिन पंाच बजे तक कुल 13 ही दाखिले हो पाए हैं। इनमें बीएससी बायो में पांच, गणित में एक, बीएससी सांख्यिकी में पांच और बीएससी एग्रीकल्चर में केवल दो ही दाखिले हो पाए।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में बीए में पांच प्रवेश हुए जबकि बीएससी बायो और गणित में कोई भी दाखिला नहीं हुआ। इसके साथ ही वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य डा. वेद कुमारी ने बताया कि दूसरी मेरिट के आखिरी दिन बीए में केवल 25 दाखिले ही हो पाए हैं। विजय सिंह पथिक कैराना में बीकॉॅम में 12, बीए में , बीएससी बायो में 4, बीएससी गणित में 3 दाखिले हुए। इसमें जनपद के चारों कालेजों में आखिरी दिन केवल 73 ही दाखिले हो पाए है। इस तरह अब तक दोनों मेरिट में 1540 सीटो पर 764 दाखिले हुए हैं। इसके चलते आधी सीटें भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed