फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain and hail destroyed crop

बारिश और ओलावृष्टि ने बर्बाद कर दी फसल

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rain and hail destroyed crop
झिंझाना बरसात से खेत में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
शामली/चौसाना/ऊन। जिले में दो दिन से लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए हैं। चौसाना और ऊन में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को जबर्दस्त नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण गेहूं की अगेती फसल बर्बाद हो गई है। गन्ने की फसल भी गिर गई। गेहूं और सरसों की फसल में भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी। ऊन चीनी मिल पर जाने वाले रास्ते पर भारी मात्रा में कीचड़ का जमा हो गया है। जिससे गन्ने से लदे वाहन शुगर मिल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा मौसम की मार सब्जी उत्पादक किसानों पर भी पड़ी है। बारिश के के कारण सब्जियों व अन्य फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार को हवाओं के साथ हुई बारिश से किसान चिंतित दिखाई दिए। वहीं, चौसाना में शुुक्रवार दोपहर तीन बजे ओलों के साथ बारिश भी हुई। जिससे मौसम का मिजाज भी बदल गया। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अभी तक गेहूं की फसल लगातार हो रही बारिश के कारण तबाह हो गई। किसानों का डर है कि अनाज की रिकवरी भी इस साल अन्य वर्षों की अपेक्षा बहुत ही निकलेगी। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हो सकता है। पूरा दिन मौसम खराब रहा और जगह जगह पानी भरा रहा। इसके अलावा रेलवे के अंडरपास में पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं हुए और जलभराव रहा। लोग जान जोखिम में डालकर निकले। शहर के निकट किरोड़ी मोड़ के निकट बने अंडरपास में अभी भी जलभराव है। घुटनों तक पानी भरा है। शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह कालेज से आगे बने रेलवे के अंडरपास पर गहरा पानी भरा था। एक ट्रैक्टर वाला यहां फंस गया। यही हाल अन्य वाहनों का रहा, लेकिन फिलहाल इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
भगवान बारिश करके सारी फसल को चौपट कर देगा। गेहूं के खेतों में बहुत नुकसान हुआ है। मिलों में गन्ने की सप्लाई देने के लिए सड़कों पर भी कीचड़ और गंदगी हो गई है जिससे ओर समस्या बढ़ गई है। - पदम सिंह
फाल्गुन और चैत के माह में इस तरह से बारिश हमने कभी नहीं देखी। इस तरह भारी बारिश के कारण अगेती गेहूं और खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान तो बुरी तरह बर्बाद हो गया है। - मान सिंह

हवा के साथ तेज बारिश से गेहूं सरसों और गन्ने की फसल गिरकर बर्बाद हो गई है। सरकार को इस नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाना चाहिए। प्रशासन सर्वे कराकर किसानों के फसलों के नुकसान की रिपोर्ट बनाए और मुआवजा दिलाए। - मनोज कुमार

झिंझाना बरसात से नष्ट होई सिरसो की फसल

झिंझाना बरसात से नष्ट होई सिरसो की फसल- फोटो : SHAMLI

शामली करौडी मार्ग के रेलवे अंडरपास  में भरा पानी

शामली करौडी मार्ग के रेलवे अंडरपास में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले- फोटो : SHAMLI

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले- फोटो : SHAMLI

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले

चौसाना में बरसात के साथ पडे ओले- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed