{"_id":"63012630191d9a4f0864107d","slug":"railway-track-repaired-by-closing-the-chunheti-gate-shamli-news-mrt6016966187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्हेटी फाटक रहा बंद रेलवे ट्रैक मरम्मत का हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुन्हेटी फाटक रहा बंद रेलवे ट्रैक मरम्मत का हुआ कार्य
विज्ञापन
रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला
थानाभवन-ननौता के बीच छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह चार बजे रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने चुन्हेटी फाटक बंद करके ट्रैक की मरम्मत कराई। इसके चलते थानाभवन-ननौता मार्ग पर छह घंटे का ब्लॉक लिया गया।
चुन्हेटी रेलवे फाटक बंद होने से शामली से रामपुर मनिहारान होकर सहारनपुर जाने वाले सभी वाहन चुन्हेटी बाईपास पर लाखनौर बाईपास कट से टपरी के रास्ते निकाले गए। सहारनपुर शहर की ओर से रामपुर मनिहारान व शामली की ओर आने वाले सभी वाहन हसनपुर चौक से सर्किट हाउस होते हुए मानकमऊ से कुम्हारहेड़ा बाईपास से चुन्हेटी बाईपास कट पर निकाले गए। चुन्हेटी फाटक पर ट्रैक की मरम्मत रविवार सुबह चार बजे तक संपन्न हो सकेगी। इसके बाद रेेलवे फाटक आम वाहनों के लिए खोला जाएगा।
दूसरी ओर शनिवार को थानाभवन रेलवे स्टेशन के यार्ड से लेकर ननौता रेलवे स्टेशन यार्ड तक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। यहां मशीन से रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर 23 अगस्त तक ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ाने के तहत उक्त कार्य किया जा रहा है। मेगा ब्लॉक के चलते दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन तक आई। शामली से सहारनपुर तक लाल पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। तीन बजे के बाद शामली से दिल्ली के लिए पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
वहीं, हरिद्वार से चलकर सहारनपुर और शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 23 अगस्त तक हरिद्वार से टपरी-मुजफ्फरनगर-मेरठ होकर दिल्ली के लिए संचालित होगी। वहीं, दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार को तीन घंटे देरी से संचालित किया गया। दोपहर डेढ़ बजे शामली आने वाली दिल्ली-हरिद्वार पेसेंजर ट्रेन को शनिवार को शाम पांच बजे के बाद सहारनपुर के लिए निकाली गई।