{"_id":"5776b0f74f1c1bd34979acf9","slug":"railway-stop-construction-three-grabed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने अवैध निर्माण रुकवाया, तीन हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने अवैध निर्माण रुकवाया, तीन हिरासत में लिए
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रोका गया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
शामली में रेलवे की जमीन पर पालिका द्वारा बिना सूचना और एनओसी के कराए जा रहे अवैध निर्माण को आरपीएफ पुलिस ने रुकवा दिया। आरपीएफ ने इस मामले में ठेकेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
राजाराम पब्लिक स्कूल के पास नगर पालिका द्वारा प्याऊ लगाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना आरपीएफ को मिली तो आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
निर्माण कार्य कराने के लिए एनओसी मांगी तो उसे दिखाया नहीं जा सका। इस पर आरपीएफ ने ठेकेदार तथा दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि रेलवे की जगह पर एनओसी लेने के बाद ही निर्माण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
पालिका द्वारा बिना अनुमति यह निर्माण कराया जा रहा था। इसलिए इसे रुकवा दिया है। उधर, पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि इस मामले में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की कोशिश की जाएगी।