{"_id":"6a6a5446270f74916c0ad258","slug":"railway-crossing-damaged-in-collision-with-tractor-trolley-shamli-news-c-26-1-sal1012-170702-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त
Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
धीमानपुरा की टूटी फाटक को ठीक करता कर्मचारी। नागरिक
शामली। शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।
इससे करीब आधा घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे ने इमरजेंसी स्लाइड बैरियर लगाकर ट्रेनों का सुरक्षित संचालन कराया। वहीं आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के गुजरने से पहले गेटमैन रेलवे फाटक का बैरियर बंद कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बैरियर में टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक को आरपीएफ थाने ले गई।
फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे ने एहतियात के तौर पर इमरजेंसी बूम स्लाइड बैरियर लगाकर ट्रेनों का संचालन कराया। इस दौरान दोनों ओर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद