{"_id":"5a7f3a0f4f1c1b641f8b4f75","slug":"rail-passengers-troubled-by-mega-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक से छह घंटे परेशान रहे रेल यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक से छह घंटे परेशान रहे रेल यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में बागपत-खेकड़ा के बीच रेलवे फाटक पर अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए रेलवे ने शनिवार को छह घंटे का मेगा ब्लाक लिया। इससे जहां दिल्ली- शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित रही है, वहीं पूरे दिन रेल यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को बागपत- खेकड़ा के बीच रेलवे फाटक नंबर 27 सी पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण के मद्देनजर रेलवे ने छह घंटे का ब्लाक की स्वीकृति ली गई थी। इस कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है। अंडरपास निर्माण के चलते यह पैसेंजर ट्रेन शामली से चलकर बड़ौत जाकर खड़ी हो गई। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर बारह बजे शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इस ट्रेनों को शामली रेलवे स्टेशन से अपराह्न तीन बजे के बाद हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन 74024 को छह घंटे का ब्लाक समाप्त होने के बाद शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का दो घंटे विलंब से दिल्ली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया।
छह घंटे का रेलवे ब्लाक शुरू होने के बाद दोपहर बाद तक यात्री शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करती रहे। ब्लाक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को रेलवे का अंडरपास निर्माण होने से ब्लाक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन