{"_id":"6a2affd967be6572880fc1ec","slug":"raids-to-search-for-maulanas-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167426-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: माैलानाओं की तलाश के लिए दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: माैलानाओं की तलाश के लिए दबिश
Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में एसआईटी के अलावा एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीमें मौलानाओं की तलाश में मेरठ, गाजियाबाद व दिल्ली में दबिश दे रही है। इस प्रकरण में वांछित चल रहे नौ आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
आयुष मलिक को अपने प्रेम जाल में फंसाने और धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस चांदनी कुरैशी व उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में तीन मौलाना समेत नौ आरोपी भी वांछित है। एसपी एनपी सिंह ने इस प्रकरण की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित करने के साथ एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है। पुलिस टीमें धर्मांतरण कराने में शामिल रहे मेरठ, दिल्ली व गाजियाबाद में मौलाना व अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।
एसपी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।