{"_id":"61b0fde761aa204516038ee9","slug":"raid-for-availability-of-manure-shamli-news-mrt568211262","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की उपलब्धता को छापेमारी अभियान चलाया - टीम ने 11 नमूने लिए- -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की उपलब्धता को छापेमारी अभियान चलाया - टीम ने 11 नमूने लिए- -
विज्ञापन
शामली किसान सेवा सहकारी समिति में निरीक्षण करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि शंकर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की उपलब्धता के लिए छापा मारा
शामली। डीएम जसजीत कौर की ओर से गठित की गई टीमों ने जिले भर में उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारकर 11 उर्वरकों के नमूने लिए। नमूने प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।
बुधवार को शामली में उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरी शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गन्ना सहकारी समिति और किसान सेवा सहकारी समिति हरड़ फतेहपुर से 3-3 नमूने लिए गए। थानाभवन में रघुनाथ दास ब्रज भूषण लाल के यहां से यूरिया पोटाश के दो नमूने लिए। कैराना में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार और उपसंभागीय अधिकारी अमित कुमार ने सहकारी समिति ऊंचा गांव से डीएपी के तीन नमूने लेकर प्रयोग शाला में भेज दिए।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार छापा मार कार्रवाई के दौरान उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने व पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। प्राप्त नमूनों को शीघ्र ही जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। टीम में कपिल कुमार, संजीव कुमार आदि भी शामिल रहे।