फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   radha asthami celebration

धूमधाम से मनाई गई श्री राधाष्टमी

Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
radha asthami celebration
श्रीराधाष्टमी पर निकाली कलश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
शामली  जिले में श्री राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला शिवगज मंडी स्थित शिवमंदिर में एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या में राधा जन्म सुन आई रे मैया मुझे दे दो बधाई... भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।   
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीहनुमान धाम पर बाबा जगन्नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण एवं राधा रानी का श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, मंत्री राजकुमार मित्तल, विकास तायल, क्षमा तायल को विधि विधान से पंचामृत अभिषेक और  विशेष पूजा पंडित प्रभु शंकर शास्त्री द्वारा संपन्न कराई। गोविंद सखा संजय गोयल ने लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में हैं। राधा जन्म सुन आई रे मैया मुझे दे दो बधाई, राधे- राधे कहने की कोई बात नही श्रद्धालु झूम उठे। बाद में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर वेदप्रकाश तायल, विपिन तायल, प्रमिला तायल, निधि तायल, केशव, माध्व इरा, तरंग, चित्रा गर्ग, खुशी अरोरा, डॉ. अशोक सिंघल, मुकेश गर्ग, मौजूद रहे। 
विज्ञापन


्रउधर, मोहल्ला शिवगंज मंडी स्थित शिव दुर्गा में राधा रानी एवं श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना पंडित रोहताश  भारद्वाज द्वारा गई है। लड्डू गोपाल का सुंदर स्वरूप मटकी फोड़ लीला, फूलों की होली, शेेर पर मां की सवारी, शिव विवाह, भूतों की लीला, हनुमान जी की सुुंदर झांकी प्रस्तुत की। पंडित रोहताश भारद्वाज, कन्हैया भारद्वाज  एंड पार्टी द्वारा राधा-रानी के भजन प्रस्तुत किए। श्रीराधा रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed