{"_id":"61b63a1a6bcb904cc741da31","slug":"ractor-trolley-coming-in-mahapanchayat-overturned-11-injured-shamli-news-mrt568763099","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 घायल
विज्ञापन
कैराना। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भभीसा से आ रही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पलट गई। जिसमें 11 किसान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार को किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा से ट्रैक्टर-ट्रॉली से कैराना आ रहे थे। पानीपत रोड पर गुलशन नगर के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पलटने से किसानों में चीख पुकार मच गई।
ट्रॉली के नीचे दबने से किसान अशोक, राजकुमार, महिपाल, विजय, जगमाल, ब्रह्म सिंह, महिपाल, किरण पाल, एक अन्य ब्रह्म सिंह, सुरेश निवासी गांव भभीसा, ऋषिराज निवासी शाहपुर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किसानों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते सभी घायल 11 किसानों को मेरठ रेफर कर दिया गया।