{"_id":"65634d925ee012f7bd0c6dec","slug":"questions-asked-to-women-on-dowry-prohibition-day-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12471-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज प्रतिषेध दिवस पर महिलाओं से पूछे प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज प्रतिषेध दिवस पर महिलाओं से पूछे प्रश्न
विज्ञापन
-बनत स्थित वन स्टॉप सेंटर पर दहेज प्रथा रोकथाम के लिए हुआ कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बनत स्थित वन स्टॉप सेंटर पर दहेज प्रतिषेध दिवस कार्यक्रम हुआ, जिसमें दहेज प्रथा रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर पर हुए कार्यक्रम में दहेज प्रथा पर महिलाओं द्वारा प्रश्न पूछे गए। साथ ही सभी के प्रश्नों के उत्तर देते हुए वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक गजल त्यागी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को यह भी बताया गया कि किस प्रकार वह अपने को सुरक्षित रख सकती हैं और खुद को कैसे आत्मनिर्भर बना सकती हैं। महिलाओं को बताया गया कि दहेज लेने, दहेज देने, दहेज के लिए उकसाने व इसके लेनदेन में सहभागी होने पर न्यूनतम पांच वर्ष की कैद, 15 हजार रुपये का जुर्माना होगा।