फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Qualitatively dispose of public complaints

Shamli News: जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्वक करें निस्तारण

Sun, 12 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 12 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Qualitatively dispose of public complaints
शामली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में ​शिकायत सुनते डीएम एसपी
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता/झिंझाना। शहर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अभिषेक ने जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवादों से संबंधित सात शिकायतें आईं, जिनमें चार का निस्तारण हुआ। दोनों अधिकारियों ने जनशिकायतों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी थानों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शहर कोतवाली में डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अभिषेक थाना समाधान दिवस में पूरे समय मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर निकिता शर्मा, सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें आई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी रहीं। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं। नायब तहसीलदार गौरव सांगवान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल दो शिकायतें आई जिनमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने अधीनस्थों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। थाना दिवस के दौरान तहसील के लेखपाल भी मौजूद रहे।
गढ़ीपुख्ता में थाना समाधान दिवस में तहसीलदार रविंद्र कुमार ने जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान चार शिकायतें आई, जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया। गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी निवासी जाकिर ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम वह राझड़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाकर लौट रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

झिंझाना थाने पर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आठ शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश राजस्व विभाग संबंधी शिकायतें आईं। इस दौरान क्षेत्र के लेखपाल व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

शामली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम एसपी

शामली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed