फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Quad-bike riders crushed three Troॅli

ट्रैक्टर-ट्राॅली ने तीन बाइक सवारों को कुचला

Sat, 12 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Quad-bike riders crushed three Troॅli
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। देर शाम झिंझाना से अपने घर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों ट्राली के पहिए की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी और शव को अस्पताल में ले आई।  देर शाम    तक शव को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी निवासी डा. पोपीन पुत्र बनारसी 26 वर्ष,  मोनू पुत्र   शोभाराम 22 वर्ष, सचिन पुत्र बिशंबर 22 वर्ष झिंझाना किसी काम से गए हुए थे। बताया जाता है कि तीनों देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बीबीपुर हटिया से होते हुए जंधेड़ी जा रहे थे तो रास्ते में जंधेड़ी और बीबीपुर हटिया के बीच पहुंचे तो पॉपलुर से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्राली की टक्कर से इनकी       बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिसके के चलते ये ट्राली के पहिए के नीचे आ गए। 
विज्ञापन


तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पुलिस तीनों के   शवों को अस्पताल में लेकर आ गई। उधर तीनों युवकों के शवों की मौत से होने से परिजनों में कोहराम    मच गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि  फिलहाल इस    मामले में कोई तहरीर नहीं आई    है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट पहनते तो बच सकती थी जान 
बताया जाता है कि बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन     रखा था। यदि हेमलेट पहन रखा होता तो शायद इनमें से किसी की जान    बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed