फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Put the garbage in front of school

स्कूल के सामने ही डाल दिया कूड़ा

Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 29 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Put the garbage in front of school
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित स्थान पर नगर पालिका द्वारा कूड़ा डालने का विरोध करते हुए कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने डीएम को शिकायत देकर समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


कालोनी के लोगों ने बताया कि पालिका द्वारा कूड़ा डालने से कांशीराम आवास, कुष्ठ आश्रम और अन्य क्षेत्रवासी बहुत परेशान हैं। इस कारण कॉलोनियों में बीमारी फैल रही हैं।
विज्ञापन


कूडे़ से परेशान होकर प्लांट के बराबर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी नहीं खुल पा रहा है। यहां 150 बच्चे पढ़ते थे। अब नगर पालिका की ओर से स्कूल गेट के सामने ही कूड़ा डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह गंदगी अन्य किसी स्थल पर डाली जाए। उन्होंने कहा कि यदि यह समस्या जल्द दूर न की गई तो विरोध किया जाएगा। डीएम से शिकायत करने वालों में हरेंद्र कुमार, हर्ष निर्वाल, मोंटी, योगेंद्र पंवार, अर्जुन, मनोज कुमार, धर्मबीर सिंह, संतोष, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed