फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Purification of mind is achieved by worshiping: Swaroopanand

भजन करने से होती है मन की शुद्धि: स्वरूपानंद

Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Purification of mind is achieved by worshiping: Swaroopanand
कैराना के ऊंचागांव में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का वर्णन करते स्वामी ब्रह्म स्? - फोटो : SHAMLI
कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि जिसके संतान नहीं होती उसकी मुक्ति नहीं हो सकती। मोक्ष को तपस्या और भक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। भगवान का भजन करने से मनुष्य के मन की शुद्धि हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के ऊंचा गांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में स्वामी विशुद्धानंद महाराज के परम शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने देवी भागवत महापुराण में बताया कि जब मनुष्य को अपनी कमी अपने अवगुण दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए प्रभु की कृपा शुरू हो गई है। सुखदेव कहते हैं मैंने तपस्या की, मैं संसार के रंग में रंगने वाला नहीं हूं। संसार में सुख नहीं है, केवल दिखाई देता है। यह संसार केवल दुखों से घिरा हुआ है। सुख हमें दिखाई देता है, लेकिन है नहीं। महाराज ने आगे बताया कि जिसका सहयोग हुआ है, उसका वियोग जरूर होगा। ये मनुष्य का भ्रम है।
विज्ञापन

काम, क्रोध, मोह, लोभ व अहंकार गुरु के चरणों में ही मिट सकता है। भजन करने से मन की शुद्धि होती है, दान करने से धन शुद्ध होता है। वहीं, सुंदर भजनों के साथ कथा का समापन किया गया। इस दौरान नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी ओर, महाराज ने बताया कि रविवार को आश्रम में 39वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed