फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punjabi colony residents protest at the Collectorate

Shamli News: पंजाबी काॅलोनी वासियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Punjabi colony residents protest at the Collectorate
शामली की पंजाबी कालोनी के कलक्ट्रेट पर पहुंचे लोग। नागरिक
शामली। शहर की पंजाबी कॉलोनी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कॉलोनी में कराए जा रहे सड़क, नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण कॉलोनी में जलभराव हो गया है। जिसके कारण परेशानी हो रही है।
लोगों आरोप है कि सड़क और नाली का जो निर्माण कराया जा रहा है वह बिल्कुल भी मानक के अनुरुप नहीं है। सही काम नहीं किया जा रहा। इसमें प्रयोग होने वाले सामान को लेकर भी देखरेख होनी चाहिए।
विज्ञापन

कई बार मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बुढ़ाना फाटक से लेकर रेलपार का पानी उनकी कॉलोनी में भर जाता है। हालत यह हो जाती है कि लोगों को यहां से गुजरने में भी परेशानी होती है। स्कूल आने जाने में भी बच्चों को दिक्कत होती है। कई बार बच्चे यहां से गिर चुके हैं। जलभराव की वजह से परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। जिसके कारण आवागमन में परेशानी होती है। लोगों का कहना था कि दि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस समस्या का जल से जल्द समाधान करने की मांग की है। समस्या के समाधान की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। कलक्ट्रेट में उन्होंने अपनी समस्या से संबंिधत शिकायती पत्र दिया है। कलक्ट्रेट पहुंचने वालों में राकेश कुमार, उमेश कुमार, सुमित आहूजा, बंटी कुमार, राकेश कुमार आदि काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी समस्या पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed