फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punjab police raid in search of drugs supplier

Shamli News: ड्रग्स सप्लायर की तलाश में पंजाब पुलिस की दबिश

Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab police raid in search of drugs supplier
कैराना। ड्रग्स सप्लायर की तलाश में पंजाब पुलिस ने कस्बे के कई मोहल्लों में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर पंजाब पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पंजाब के जनपद पटियाला के थाना राजपुरा के एसआई देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। पंजाब पुलिस के साथ एक ड्रग्स बेचने का आरोपी भी था। जिसने कैराना क्षेत्र के एक युवक से ड्रग्स खरीदी थी। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर अपने साथ लाए आरोपी की निशानदेही पर कस्बे के खुरगान रोड पर दबिश डाली। लेकिन आरोपी के नहीं मिलने पर पंजाब पुलिस वापस लौट गई। संवाद

नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी का चालान
कैराना। नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में उसके पति ने उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन


बाइक खडी करने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट
कैराना। गांव अलीपुर निवासी सचिन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार अपराह्न करीब 3 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और गली में बाइक खड़ी कर दी। उसने बाइक खड़ी करने से मना किया तो आरोपियों ने अपने तीन-चार साथी और बुला लिए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed