फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punjab police detained drug dealer

पंजाब पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया

Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab police detained drug dealer
पंजाब पुलिस ने दवा विक्रेता को हिरासत में लिया
विज्ञापन

शामली। पंजाब के जनपद लुधियाना की पुलिस शामली में एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर उसकी कार, लैपटॉप और दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है कि स्टोर संचालक के खिलाफ प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने की सूचना मिली है।

बृहस्पतिवार शाम पंजाब के जिला लुधियाना के थाना जगराव के इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामली में बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वह अपने साथ एक अन्य आरोपी को भी लिए हुए थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पुलिस टीम ने संचालक ने प्रतिबंधित दवाओं (नशीली दवा) संबंधी बिल मांगे, लेकिन वह बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने लैपटॉप और दस्तावेज कब्जे में ले लिए। पुलिस ने स्टोर से कुछ दवाएं भी कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि कार का इस्तेमाल प्रतिबंधित दवाओं की पंजाब में सप्लाई करने में किया जाता है। पंजाब पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने जगराव क्षेत्र के एक युवक को नशे की टेबलेट के साथ पकड़ा था, उसने पूछताछ में बताया कि वह झिंझाना क्षेत्र के एक युवक से उसे प्रतिबंधित दवाएं मिलती है। बृहस्पतिवार को उस युवक को हिरासत में लेकर उससे शामली के मेडिकल स्टोर संचालक से प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में फोन पर बात कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम शामली पहुंची। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस टीम आई थी। वह प्रतिबंधित दवा के संबंध में मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed