फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   punjab ke kiasan bhi police se preshan

पुलिस की वसूली से पंजाब के िकसान भी परेशान

Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
punjab ke kiasan bhi police se preshan
पुलिस पर वसूली का आरोप लगाने वाले पंजाब के किसान। - फोटो : अमर उजाला
शामली। पंजाब से आए किसानों ने पुलिस की अवैध वसूली की शिकायत एसपी से की। पीड़ित किसानों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


जिला शामली की सड़कों से होकर रोजाना सैकड़ों बाहर गुजरते हैं। हरियाणा और पंजाब की ओर से भी वाहन यहां आते हैं। इनमें माल से लदे ट्रैक्टर-ट्राली हों या फिर अन्य वाहन उनसे बार्डर से लेकर अन्य जगह वसूली की जाती है। चालक इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की थी जाती और ज्यादा विरोध करने पर उसके वाहनों का चालान तक कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को शामली एसपी आफिस पर पंजाब के खडियाल, दडबा जिला संगरूर के दर्जनों की संख्या में किसान पहुंचे और एसपी डा. अजयपाल शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


सभी ने एसपी के सामने बताया कि वह किसान है और अपने भूसे को मुजफ्फरनगर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर बिक्री के लिए भेजते हैं। उनका आरोप है कि जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली यूपी में प्रवेश करती है और बिडौली चौकी पहुंची है तो वही से वसूली का खेल शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अहमगढ़ चौकी, गाड्डी वाला चौराहा, टिटौली चौकी, विजय चौक, बुढ़ाना रोड़ पर सहित अन्य जगह कदम-कदम पर पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। आरोप है कि यदि वसूली देने से ट्रैक्टर चालक मना करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। यही नहीं उसके बाद भी वसूली नहीं दी जाती तो किसी न किसी मामले में उनके ट्रैक्टर-ट्राली का चालान कर दिया जाता है। पीड़ित किसानों ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed