फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public cooperation sought for better cleanliness

बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए मांगा जनसहयोग

Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Public cooperation sought for better cleanliness
बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए मांगा जनसहयोग
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद शामली में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए वार्ड 25 रेशमी कटहरा, बड़ा बाजार को आशा किरण वार्ड बनाने के लिए चयन किया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से बेहतर सफाई व्यवस्था में सहयोग मांगा।
रेशमी कटहरा गंगा मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह व सभासद मालिनी गर्ग ने वार्ड 25 में आशा किरण वार्ड और सामुदायिक कंपोस्टर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने नागरिकों से कहा कि सफाई के मामले में वार्ड को मिसाल बनाकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कंपोस्टर में केवल गीला कचरा ही डाला जाएगा। इसमें 250 घरों के गीले कचरे का प्रबंधन किया जाएगा। नागरिकों से कहा कि वे कर्मचारी को घरों से ही गीला कचरा अलग दे ताकि गीले कचरे का वार्ड स्तर पर ही प्रबंध किया जा सके। इसके बाद अन्य वार्डों में इस योजना को क्रियान्वित कराया जाएगा। वार्ड के प्रत्येक घर से सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए पालिका द्वारा डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे और लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वार्ड को स्वच्छता का रोल मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि दूसरे वार्ड में भी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पुनिया, परियोजना विश्लेषक चांद खान, समाज सेवी रोबिन गर्ग, प्रदीप कुमार, प्रदीप मायूस, दीपक चंद्रा, शशिकांत पालीवाल, अनवर अहमद, अर्श चौधरी, सुनील कुमार, विजेंद्र गर्ग, हेमंत, दीपक गर्ग, नंदकिशोर, कुमुद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed