फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Public apologies to the country and Khap

देश और खाप से सार्वजनिक माफी मांगे विधायक के पुत्र

Sat, 30 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Public apologies to the country and Khap
देश और खाप से सार्वजनिक माफी मांगें बुढ़ाना विधायक के बेटे
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पुत्र के नाम से हाल ही में वायरल हुई वीडियो का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के अस्वस्थ होने के कारण खाप और सामाजिक दायित्वों को संभाल रहे उनके पुत्र चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक उमेश मलिक के पुत्र शुभम मलिक के नाम से वायरल हुई वीडियो में देश के प्रति जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, उसके लिए उसे देश और खाप से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक के पुत्र शुभम मलिक के नाम से हाल ही में जारी हुई वीडियो चर्चाओं में है। इस मामले में भाजपा विधायक उमेश मलिक अपने पुत्र की आईडी हैक होना बताते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस को शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। इस मामले में गठवाला खाप के बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने कहा कि जो वीडियो जारी हुई है, उसके लिए विधायक के पुत्र को देश और खाप समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्हें देश के प्रति इस तरह का कोई बयान नहीं देना चाहिए था। राजेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें वे भाजपा विधायक उमेश मलिक की कोई गलती नहीं मानते, लेकिन इतना कहना चाहते हैं कि जिस तरह से उनके पुत्र के नाम से वीडियो वायरल हुई है, उसमें वे अपने पुत्र से बात कर सच्चाई को सामने लाएं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा विधायक उमेश मलिक उनके आवास पर गांव लिसाढ़ में बाबा हरिकिशन मलिक के स्वास्थ्य का हाल जानने आए थे। उस समय भी उन्होंने यह बात रखी थी, लेकिन विधायक ने आईडी हैक होने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed