फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PRV police became victims of lockdown

लॉकडाउन में पीआरवी की पुलिस बनी पीड़ितों का सहारा

Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
PRV police became victims of lockdown
कांधला में खाद्य सामग्री वितरित करते थानाप्रभारी - फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन में पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही पीड़ित लोगों को उनके घर पर ही मदद भी पहुंचाने में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को डायल 112 पर गांव दुल्लाखेड़ी निवासी गुलजार ने पत्नी के सीने में तेज दर्द होने की सूचना दी। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के एक चिकित्सक के यहां से उपचार दिलाया और उसे घर छोड़ा।
शनिवार सुबह कांधला निवासी रिजवान ने डायल 112 पर सूचना देकर चार दिन से परिवार के भूखा होने की समस्या बताई। पीआरवी ने रिजवान के घर पहुंचकर राशन डीलर के यहां ले जाकर महीने भर का राशन उपलब्ध कराया। कांधला में हरियाणा के अंबाला से कांधला पहुंचे 20 परिवारों को समाजसेवी विपुल जैन, मयंक जैन, वरुण जैन आदि की मदद से पुलिस ने राशन उपलब्ध कराया। इसी तरह झिंझाना के हसनपुर निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि घर पर आटा नहीं है। दुकान पर पहुंचा तो वह बंद हो चुकी थी। पीआरवी ने उसे आटा उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र कैथवाड़ा निवासी वसीम ने सूचना दी कि वह रिक्शा से फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। लॉक डाउन के कारण उसका काम बंद हो गया और घर का राशन भी खत्म हो गया है। पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर राशन डीलर से राशन उपलब्ध कराया। गांव लांक निवासी विजेंद्र ने डायल 112 पर 13 वर्षीय बेटे को कुत्ते काटने और स्टोर पर इंजेक्शन मिलने की समस्या बताई। पीआरवी ने इंजेक्शन उपलब्ध कराया और अस्पताल में लगाया। इसी तरह एसपी को जहानपुरा में स्थित फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी 20 श्रमिकों ने राशन न होने पर लौटने की सूचना दी। एसपी विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जनसहयोग से राशन और भोजन उपलब्ध कराया। एसपी ने कांधला विकास मंच के सहयोग से 52 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर सैनिटाईजर से हाथ साफ करवाते लायंस क्लब के सदस्य।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर सैनिटाईजर से हाथ साफ करवाते लायंस क्लब के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed