फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prshikshuaen two BTC's condition deteriorates

दो बीटीसी प्रशिक्षुआें की हालत बिगड़ी

Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prshikshuaen two BTC's condition deteriorates
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली । बीटीसी प्रशिक्षुओं के आमरण अनशन के दूसरे दिन दो प्रशिक्षुओं की हालात बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर उन्हें जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


बुधवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं की मांगों के संबंध में कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।  मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर बीटीसी प्रशिक्षुओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी चला। दो प्रशिक्षुओं की हालत बिगड़ जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु आजाद चौहान और अनुज कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम एमपी सिंह ने प्रशिक्षुओं की मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि   बीटीसी प्रशिक्षुओं की नई नियुक्ति एवं वरिष्ठ शिक्षकों की प्रोन्नति के संबंध में बुधवार     को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक  आयोजित की जाएगी। जिसमें डायट प्राचार्य मुजफ्फरनगर, बीएसए शामली, बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार मलिक, सचिव बादल मलिक को बुलाकर सभी से विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed