फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provided ration material to 19 families

19 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई

Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Provided ration material to 19 families
शामली में अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन सामग्री देती चित? - फोटो : SHAMLI
19 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती लगातार गरीबों की मदद करने में जुटे हैं। डाक्टरों ने अस्पताल स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड पर 19 परिवारों को राशन सामग्री वितरित किया।

सोमवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हास्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ की टीम के साथ बुढ़ाना रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। डाक्टर दंपती ने बस्ती में रहने वाले 19 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, आटा, दाल, तेल आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने बस्ती में रहने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क आदि लगाकर सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर सुभाष धीमान, राकेश शर्मा, महेश चंद, मुकेश तायल, लवलीन जैन, वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, नवनीत जैन, रोटेरियन उमा शंकर, गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed