{"_id":"5e80d42e8ebc3e728d3a8b37","slug":"provided-food-and-ration-to-poor-families-shamli-news-mrt4757820136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब परिवारों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया
विज्ञापन
शामली के सीबी गुप्ता कॉलोनी में अमर उजाला फाउंडेशन व साईमा द्वारा गरिबो परिवारो को भोजन देते
- फोटो : SHAMLI
शामली/झिंझाना/कांधला। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा लॉकडाउन में गरीब परिवारों को भोजन वितरित किया। झिंझाना में भी सामाजिक संगठनों के लोगों ने गरीब परिवार को खाना खिलाने के साथ ही 15 दिन का राशन उपलब्ध कराया।
लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने पर गरीब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से सीबी गुप्ता कालोनी में गरीब परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि कोराना की वजह से पूरे देश पर संकट बना हुआ है। इसलिए सभी का कर्तव्य है कि जिससे तो भी जिस तरह की मदद हो सके वह करनी चाहिए। इस अवसर पर अमित जैन, निखिल ऐरन, गौरव गोयल, भारत मित्तल, सुखबीर गर्ग, मनीष, राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला नई बस्ती में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर सामाजिक संगठनों ने गरीब परिवार को भोजन के साथ 5 दिन का राशन उपलब्ध कराया है। कसबे के मोहल्ला नई बस्ती में विधवा कौशल के परिवार में 11 सदस्य है। उसके दोनो बेटे ठेले रेहड़े पर चाट बेचकर परिवार की गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने पर पूरा परिवार के भूखा रहने की नौबत आ गई। परिवार की हालत देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने कसबे के सामाजिक संगठनों के सहयोग से परिवार को भोजन, फल आदि उपलब्ध कराने के साथ ही 15 दिन का राशन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर आशीष मित्तल, अंकुर मित्तल, अरविंद बंसल, कमल नारंग, विनोद संगल, शानु राजवंशी आदि मौजूद रहे। कांधला में भी दिल्ली बस स्टैंड पर दिल्ली की तरफ से पैदल घर लौट रहे लोगों को दूध और बिस्किट का वितरण किया।
विज्ञापन
मुसाफिरों को खाने के पैकेट वितरित किए
कैराना। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने यमुना पुल पर पहुंचकर पानीपत की तरफ से आने वालो श्रमिकों को करीब 250 खाने के पैकेट वितरित किए। वहीं रविवार सुबह आर्यपुरी निवासी शमशाद व दिव्यांग शौकीन अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे और काम बंद होने के कारण खाने के लिए पैसे न होना बताया। पुलिस ने कैंप में खाना वितरित कर रहे समाजसेवियों के माध्यम से दोनों परिवार को खाना भिजवाया।