शामली/बाबरी। शहर कोतवाली में जनसहयोग से 60 गरीब परिवारों को 15 दिन की राशन सामग्री का वितरण किया गया। उधर, बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के निकट निर्माणाधीन बिजलीघर पर बीएचईएल द्वारा श्रमिकों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में जनसहयोग से सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाल प्रेमवीर राणा ने 60 गरीब परिवारों को 15 दिन की राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राशन सामग्री में पांच किलो आटा, तीन किलो चावल, तीन किलो चीनी, एक लीटर सरसो का तेल, तीन किलो दाल, 250 ग्राम चाय की पत्ती, 250 ग्राम जीरा, 250 ग्राम धनिया, एक पैकेट हल्दी, एक पैकेट नमक, एक पैकेट सेवई, संक्रमण से बचाव के लिए हाथ और कपड़े धाने की साबुन और मास्क का वितरण किया। बाबरी क्षेत्र में गांव बंतीखेड़ा के निकट निर्माणाधीन बिजलीघर पर भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों को राशन किट वितरित की गई। बीएचईएल कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक एवं साइट प्रभारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि राशन किट के अलावा मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान संतोष कुमार, हर्ष निर्वाल, मोइन खान, जेपी पलासिया, चंद्रवीर सिंह, विशाल जोशी, रोबिन सिंह, अमित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बाबरी के निर्माणाधीन बिजली घर पर गरीब मजदूरो को राशन कीट देते अधिकारी- फोटो : SHAMLI