फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provide convenience to the public by maintaining coordination between the departments: SDM

विभागों में तालमेल कायम करके जनता को सुविधा दिलाएं : एसडीएम

Tue, 20 Jun 2023 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Provide convenience to the public by maintaining coordination between the departments: SDM
फोटो
विज्ञापन

कैराना। आम जनता को सुविधा दिलाने और सुविधा दिलाने के लिए अन्य विभागों से तालमेल बैठाने को एसडीएम ने ब्लाॅक स्तर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही दिशा निर्देश दिए।

मंगलवार को एसडीएम निकिता शर्मा ने अपने कार्यालय में कैराना व कांधला ब्लाॅक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आंगनबाड़ी व शिक्षा विभाग में तालमेल कायम किया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी घर-घर जाकर टीकाकरण कराएंगी। शिक्षा विभाग के अध्यापक स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए उनके अभिभावकों को जागरूक करें। इसके अलावा राशन डीलर भी इस कार्य में अपना सहयोग करेंगे। राशन वितरण व पोषाहार वितरण में भी अन्य विभाग सहयोग करेंगे। सभी विभाग अपने क्षेत्र में 5 ऐसे गांव चिह्नित करें, जहां पर समस्या है। अगर किसी स्कूल में बच्चे कम हैं तो उस क्षेत्र के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें। आपूर्ति विभाग राशन डीलरों के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए जागरूकता फैलाएं, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। इस अवसर पर कैराना बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शैलेंद्र चौरसिया, आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा, कांधला विकास खंड अधिकारी, एबीएसए व सीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed