फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Provide benefits to students by promoting schemes

योजनाओं का प्रचार प्रसार कर विद्यार्थियों को दिलाएं लाभ

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Provide benefits to students by promoting schemes
शामली कलक्ट्रेट में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की बैठक में बोलते एडीएम संतोष कुमार सिंह। - फोटो : SHAMLI
कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों की हुई बैठक में बोले एडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों से कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि विद्यार्थियों को उनका लाभ मिल सके।
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लागू सरकार की योजनाओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाने और पठन-पाठन के स्तर में और वृद्धि लाने के उद्देश्य को लेकर सभी बोर्ड से संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। शासन के निर्देश पर आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्य रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इंसपायर अवार्ड, छात्रवृत्ति से संबंधित योजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों से कहा कि को सरकार की योजनाओं का विद्यार्थियों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि वे इनका लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में उपायुक्त स्वत: रोजगार शलैन व्यास, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समन्वयक इंसपायर अवार्ड योजना, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, प्रधानाचार्य डॉ. रुचिता ढाका, प्रधानाचार्य डॉ. दीपाली गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed