फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proud of the soldier's bravery

सिपाही की बहादुरी पर गर्व

Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proud of the soldier's bravery
अंकित को सम्मानित करते आईजी मेरठ अजय आनंद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों के लोगों ने सिपाही के शहादत पर शोक व्यक्त किया। शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली में सुभाष चौक के पास स्थित कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शोक सभा की गई। उसमें व्यापारियों ने शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की ओर दो मिनट का मौन धारण किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि सिपाही अंकित तोमर ने मुठभेड़ में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। यह साहसिक कार्य जिले के व्यापारी और आमजन के लिए था, क्योंकि मुकीम काला गैंग के बदमाशों द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही थी। मारा गया शातिर बदमाश साबिर भी मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर था। इस दौरान सुभाष धीमान, सूर्यवीर सिंह, कंवरबीर कांबोज, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, मनोज मित्तल, आशु पुरी, पवन गोयल, राजेश सिंघल और रामदयाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर, माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर शोक सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि सिपाही अंकित तोमर बहुत बहादुर था। उसने हमेशा बहादुरी के साथ बड़े बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उसकी बहादुरी के कारण ही मुकीम काला गैंग की कमर टूटी और कैराना, शामली, सहारनपुर के लोग चैन की नींद सो रहे हैं। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि शहीद सिपाही के परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये मिलने चाहिए। दुख की इस घड़ी में रालोद पीड़ित परिवार के साथ है। इस दौरान योगेंद्र चेयरमैन, विकास धीमान, पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, सत्यवीर पंवार, वाजिद अली, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, सुनील मलिक, मंगल सिंह पंवार, आशुतोष पंवार, मुबारक अली, रजनीश कोरी, जगबीर फौजी, विशाल करोड़ी, डाक्टर विक्रांत जावला, राजन जावला, पंकज कालखंडे, सर्वेश सिंभालका, हरेंद्र ताना और राजू निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed