फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest of RLD student assembly regarding fee waiver

हाथ में प्लेट लेकर रालोद छात्र सभा का प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest of RLD student assembly regarding fee waiver
शामली कलक्ट्रेट हाथ में प्लेट कर खडे़ युवा रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
फीस माफी को लेकर रालोद छात्र सभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल से अब तक फीस माफी की मांग को लेकर रालोद छात्र सभा ने कलक्ट्रेट में हाथ में प्लेट लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को रालोद छात्रसभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्चव में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम सदर संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कोरोना काल से लेकर अब तक छात्रों की समस्त फीस माफ किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब स्कूल बंद है तो छात्र फीस किस लिए दे। सरकार को जनता हित को देखते हुए -समस्त फीस माफ कर देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि किसानों का गन्ने का जब तक पूर्ण भुगतान मय ब्याज के नहीं होता तब तक बिजली के बिलों की रिकवरी न हो। स्कूल संचालकों द्वारा फीस को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव को रोका जाए। क्योंकि किसान के पास घर का खर्चा चलाने तक पैसे नहीं है। इस अवसर पर विकास धीमान, आशु गर्ग, यशवीर सिंह, मनीष जावला, कार्तिक शर्मा, विनीत जावला, जुबेर अली और मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed