{"_id":"68264739b474c68f7d076233","slug":"protest-held-against-comments-on-colonel-sofia-qureshi-shamli-news-c-26-1-sal1002-142015-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। भारतीय सेना को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी के मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को जिला शामली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी एवं भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने बताया कि भाजपा के मंत्री विजय शाह के द्वारा देश की बेटी का यह अपमान नारी शक्ति और देश की सेना का अपमान है। हर वक्त धार्मिक भावना भड़काने वाली भाजपा सरकार अब देश की सेना का अपमान भी करने लगी है, जो बहुत थी निंदनीय है।
जिला महामंत्री शमशीर खान कहा कि पहलगाम घटना के बाद आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में जब पूरा देश एकजुट खड़ा है, तब भाजपा नेता का ये बयान देश को झकझोर कर रख देने वाला है। इस दौरान धर्मवीर कश्यप, जावेद, जाकिर राणा, जाहिद, यामीन, कादिर जंग, अंकुश उपाध्याय, रिजवान अंसारी, सुहैब खान, बिलाल, नईम सैफी आदि मौजूद रहे।