फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest continues even after assurances from BJP public representatives

भाजपा सांसद, एमएलसी व विधायक ने धरनारत किसानों को दिया आश्वासन

Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Protest continues even after assurances from BJP public representatives
कैराना। पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भाजपा सांसद, विधायक व एमएलसी पहुंचे। तीनों भाजपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पानीपत के सिवाह से नगीना तक फोरलेन 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करा रही है। 18 दिन पहले गांव मवी के पास निर्माणाधीन पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य बंद कराते हुए करीब एक दर्जन गांवों के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। धरने पर बैठे किसानों व ग्रामीणों की मांग है कि पंजीठ चौराहे पर भी पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जिससे सभी गांववासियों का आवागमन सुगम हो सके। धरने के 18वें दिन सोमवार को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी विरेंद्र सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीण मेनपाल पंवार ने बताया कि भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया हैं। लेकिन धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed