फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest against lathi charge: Lawyers demonstrated at DM office, burnt effigy of government

लाठीचार्ज का विरोध: वकीलों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Thu, 14 Sep 2023 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को वकीलों ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन
Protest against lathi charge: Lawyers demonstrated at DM office, burnt effigy of government
वकीलों से पुतला छीनती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ की घटना के विरोध में वकील गुरुवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने कलक्ट्रेट में सरकार के पूतले को भी फूंका। वकीलों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा हापुड़ कांड के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार एडवोकेट के आह्वान पर जिले के वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिसके कारण वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौके पर प्रदीप पंवार, विवेक कुमार, श्रीपाल बालियान, संजय शर्मा, सतीश चौहान, प्रताप राठौर, सन्नी निरवाल, राजपाल प्रधान आदि शामिल रहे। वकीलों ने हापुड़ के डीएम और एसपी का अविलंब स्थानान्तरण, झूठी रिपोर्ट को खारिज किया जाए, घायल वकीलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।

इसके अलावा जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया। सुबह ही पदाधिकारी न्यायिक कार्याें से विरत हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed