{"_id":"57506f9b4f1c1b7d2810ba88","slug":"protest-against-encrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम का िवरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम का िवरोध
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शामली में अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ से बहस करता व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली शहर से टीम अतिक्रमण हटवाने के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस प्रशासन और नगरपालिका टीम ने दुकानों के बाहर से सामान उठाया, जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ की, तो व्यापारियों ने विरोध में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, मगर व्यापारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकना पड़ गया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम सदर एमपी सिंह, सीओ सिटी निशांक शर्मा और नगर पालिका परिषद शामली की टीम शिव चौक पर पहुंचे।
वहां से टीम ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान उठवाकर पालिका कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली में लाद लिया। इसके साथ ही जेसीबी मशीन से दुकानों के बाहर तिरपाल उखाड़ दिए। फिर टीम गांधी चौक की तरफ बढ़ी और दुकानों के बाहर पैड़ी तोड़नी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान व्यापारी इकट्ठा हो गए और अतिक्रमण के नाम पर दुकानों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे जिलाधिकारी सुजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उनके सामने भी जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
यहां तक कि व्यापारी जेसीबी मशीन के आगे लेट गए। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानें नहीं तोड़ने देेंगे, क्योंकि इन दुकानों से व्यापारियों के परिवारों के साथ ही उनके यहां नौकरी करने वालों के परिवार भी पल रहे हैं।
करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा चला, जिसके बाद जिलाधिकारी और सीओ सिटी ने व्यापारियों से कहा कि दुकान के बाहर सड़क पर किया गया अतिक्रमण दो दिन के भीतर हटा लें, अन्यथा फिर कार्रवाई की जाएगी।