{"_id":"5f32e52b8ebc3eabeb6b2c36","slug":"proposal-sent-to-the-government-for-the-construction-of-bidauli-saharanpur-route-shamli-news-mrt4958138151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडौली-सहारनपुर मार्ग: फिर शासन को भेजा 11 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिडौली-सहारनपुर मार्ग: फिर शासन को भेजा 11 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
बिडौली चौसाना मार्ग की बदहाल सडक
- फोटो : SHAMLI
बिडौली-सहारनपुर मार्गनिर्माण के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
शामली। बिडौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन हस्तांतरण प्रक्रिया का आदेश अभी तक नहीं हुआ है। जिले के लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद भी मार्ग निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति और धनराशि नहीं मिली है। इसके चलते मार्ग का निर्माण अधर में लटक रहा है। लोक निर्माण विभाग ने फिर से 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के माध्यम से शासन को भेजा है।
लंबे समय से खस्ताहाल पड़े बिडौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग को चार साल पहले शासन से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में हस्तांतरित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। मार्ग अभी तक लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के ही अधीन है। लोक निर्माण विभाग की ओर से खस्ता हाल पड़े बिडौली- सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढी़करण का प्रस्ताव केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क निधि को भेजा गया। जहां पर इस सड़क को बजट नहीं मिल पाया है। लोक निर्माण विभाग के सहारनपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह ने बिडौली-चौसाना जिला मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रस्ताव 17 अक्तूबर 2019 को भेजा था। इस बार कोरोना काल में शासन से वित्तीय स्वीकृति और धनराशि जारी नहीं हो पाई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग के सुदृढीकरण- चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले 2019 में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण शासन से वित्तीय स्वीकृति अधर में लटक गई थी। वर्ष 2020 में वित्तीय स्वीकृति कोरोना काल में अधर में लटक गई है। कैैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी बिडौली- चौसाना, सहारनपुर मार्ग के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए शासन को पत्र लिखकर संस्तुति कर चुके हैं। उनका कहना है कि विभाग के सहारनपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से शासन को इस मार्ग के चौड़ीकरण-सुदृढीकरण का 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
बेहद खराब है सड़क के मौजूदा हालात
मेरठ-करनाल समेत कई जिलों को जोड़ने वाला बिड़ौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग खस्ताहाल है। लोक निर्माण विभाग का 12.9 किमी की लंबाई वाला बिड़ौली-सहारनपुर वाया चौसाना मार्ग मेेरठ- करनाल हाईवे का लिंक मार्ग है। मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले बिड़ौली- चौसाना मार्ग का 6.1 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह बदहाल है। इसमें बिड़ौली से खोड़समा तक 5.50 किलोमीटर, चौसाना में 5.50 मीटर खंड़ंजा वाला मार्ग में से जगह- जगह पर गड्ढे होने से आम नागरिकों व वाहन चालकों को चलना मुश्किल हो गया है।