फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proposal for development works worth crores passed in the board meeting of the municipality

Shamli News: पालिका की बोर्ड बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित

Sat, 16 Sep 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Proposal for development works worth crores passed in the board meeting of the municipality
कैराना। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क, नाली निर्माण, प्रकाश, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं तथा विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में पालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन कराया गया। इस दौरान अगस्त 2022 से जून 2023 तक पालिका की आय व व्यय का मासिक नक्शा बताया गया। जिसमें पालिका की आय 25 करोड़ 50 लाख 89 हजार 605 रुपये तथा व्यय 26 करोड़ 69 लाख 38 हजार 217 रुपये का अनुमोदन किया गया। वहीं नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने एवं पालिका के नवसर्जित सीमाओं में पाइपलाइन बिछाने तथा नए नलकूप लगवाए जाने के लिए 2 करोड 35 लाख 84 हजार 995 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

सीमा विस्तार क्षेत्रों में सड़क, नाली निर्माण का कार्य कराया जाने के लिए 16 करोड़ 13 लाख 74 हजार 823 रुपये की स्वीकृति की गई। नगर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए एलईडी लाइटों की आपूर्ति के लिए 88 लाख 50 हजार 15 रुपये की स्वीकृति की गई। नगर में कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति व वाहनों की मरम्मत के लिए 69 लाख 23 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नगर में मूलभूत/अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने के लिए डीपीआर 9 करोड़ 25 लाख 3 हजार 13 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक जैगम हुसैन, सफाई लिपिक रविंद्र कुमार, जलकल लिपिक तासीम अली तथा सभी सभासद मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार में सफल हुई बोर्ड बैठक

कैराना। पिछले दिनों नगर निकाय चुनाव के बाद पालिका के नए बोर्ड का गठन हो गया था। पालिका अध्यक्ष पद पर शमशाद अहमद अंसारी तथा 28 सभासद नवनिर्वाचित हुए थे। करीब 2 माह पहले पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान आधे से ज्यादा सभासद उपस्थित नहीं हुए थे। जिस कारण बोर्ड बैठक ऐन वक्त पर स्थगित की गई थी। वहीं करीब 15 दिन पहले बोर्ड बैठक आयोजित की गई। तब भी नाराज सभासदों ने एडीएम संतोष कुमार से शिकायत करते हुए बोर्ड बैठक से चंद घंटों पहले ही उनको सूचना देने की बात कही थी। उस दौरान भी बोर्ड बैठक स्थगित की गई थी। अब लगातार तीसरी बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जो सफल हो सकी।

राष्ट्रगान व बैठक के समापन से पहले बाहर निकले सभासद

कैराना। बोर्ड बैठक के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया। लेकिन बोर्ड बैठक के समापन व राष्ट्रगान को छोड़कर अधिकतर सभासद बोर्ड बैठक को छोड़कर बाहर निकल गए। सभासद तौसीफ अहमद ने बताया कि राष्ट्रगान हर कार्यक्रम के शुरुआत में गाया जाता हैं ना कि बाद में और बीच में। राष्ट्रगान शुरू में होना चाहिए था। वे राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं। वहीं उन्होंने बैठक छोड़ने की बात पर कहा कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव बताए गए वे सर्वसम्मति से पास हो चुके थे। बोर्ड बैठक के समापन पर ही वें बाहर निकले हैं।

राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी नहीं हुई महिला सभासद

कैराना। वैसे तो बोर्ड बैठक में महिला सभासदों के स्थान पर पुरुष सभासद सबसे आगे कुर्सी पर बैठे नजर आए। बोर्ड बैठक के समापन पर राष्ट्रगान हुआ हर कोई राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया, लेकिन पुरुष सभासदों के ठीक पीछे की कुर्सी पर सात महिला सभासद बैठी हुई थी। जिनमें से केवल एक महिला राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी दिखाई दी, बाकी महिला सभासद कुर्सी पर बैठी नजर आई। इस पर पालिका अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी का कहना है कि अगर महिला सभासदों ने ऐसा किया हैं तो गलत किया है। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना हैं कि महिला सभासदों को भी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा होना चाहिए था।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed