फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prompt disposal of women's cases: Priyamvada Tomar

महिलाओं के मामलों का शीघ्र निस्तारण हो : प्रियंवदा तोमर

Wed, 04 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prompt disposal of women's cases: Priyamvada Tomar
शामली कलक्ट्रेट सभागार में शिकायत सुनती महिला आयोग की सदस्य डा0प्रियंवदा तोमर - फोटो : SHAMLI
महिलाओं के मामलों का शीघ्र निस्तारण हो : प्रियंवदा तोमर
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने पीड़ित महिलाओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने महिला जन सुनवाई के दौरान उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें एक शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक, दो शिकायतें 181 महिला हेल्पलाइन की मिलीं। उन्होंने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर निस्तारण हो। संबधित शिकायतों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय भटनागर, डिप्टी कलक्टर राजेश जैन, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय एवं 181 महिला हेल्पलाइन से प्रियंका तथा रेहाना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed