फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Promotional material will not be installed within 100 meters of the polling place

Shamli News: मतदान स्थल की 100 मीटर परिधि में नहीं लगेगी प्रचार सामग्री

Sat, 29 Apr 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Promotional material will not be installed within 100 meters of the polling place
शामली। नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को मतदान समाप्ति के तीन माह बाद तक चुनावी खर्च का ब्योरा लेखा समिति के सामने प्रस्तुत करना होगा। मतदान स्थल की 100 मीटर की परिधि से बाहर प्रत्याशी की प्रचार सामग्री लगाई जाएगी। 200 मीटर की दूरी बाहर चुनाव कार्यालय होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम सदर उद्भव त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नगर निकाय के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मतदान के दौरान एक वाहन की अनुमति दी जाएगी। सदस्य पद के प्रत्याशी को कोई वाहन नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी खर्च सीमा नौ लाख रुपये और सदस्य पद के लिए दो लाख तक खर्च सीमा निधारित है।
विज्ञापन


अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव सहिता का सख्ती से पालन करना होगा। दो मई की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इस मौके पर निकाय चुनाव लेखा समिति के एजाज अहमद और राजकुमार तायल ने बताया कि मतदान खत्म होने के तीन माह तक प्रत्याशियों को समिति के समक्ष खर्च का ब्योरा पेश करना होगा। प्रत्याशियों को खर्च के धनराशि का बैंक में एकाउंट खुलवाकर खाते में जमा करानी होगी। बीस हजार रुपये से अधिक धनराशि एक बार में खर्च नही करनी पड़ेगी। खर्च का ब्योरा पंडाल, चाय-नाश्ता, पोस्टर -बैनर, झंडा, स्टीकर का खर्च रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। खर्च का भुगतान खाते से चेक अथवा नकद से करेंगे ताे उसका रिकार्ड रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर और मास्क रहेंगे उपलब्ध



शामली। नगर निकाय चुनाव के मतदान के दिन कोरोना से बचाव के लिए मतदान केंद्र पर 422 सैनिटाइजर की बोतल, 1692 मास्क की व्यवस्था रहेगी। सैनिटाइजर और मास्क के लिए एक मतदान कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव कंट्रोल रूम शामली कलक्ट्रेट में बनाया गया है। जिसका नंबर 01398-270203 पर अपनी शिकायत से अवगत करा सकते हैं।




नगर निकाय चुनाव में बने दस पिंक बूथ

प्रत्येक निकाय में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। कैराना नगर पालिका परिषद में बेगम पुरा छीपियों वाला स्कूल में, कांधला नगर पालिका परिषद के मोहल्ला रायजादगान राजकीय महिला महाविद्यालय में, शामली में वीवी इंटर काॅलेज में, एलम नगर पंचायत में इंटर काॅलेज में, जलालाबाद में जूनियर हाईस्कूल में, बनत में जूनियर हाईस्कूल में, थानाभवन में लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में, ऊन नगर पंचायत में डीएवी इंटर काॅलेज में, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में सर्व हितकारी जूनियर हाईस्कूल में, झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला पोलिंग पार्टियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed