{"_id":"64f8cdd5005c7a15cd0cf534","slug":"promotion-should-be-given-to-natural-farming-and-coarse-grains-mlc-shamli-news-c-26-1-smrt1056-8514-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को दिया जाए बढ़ावा : एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को दिया जाए बढ़ावा : एमएलसी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ, आंगनबाड़ियों से कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पोषण माह हर वर्ष मनाया जाता है और कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी वीरेंद्र सिंह और डीएम रविंद्र सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले जो खानपान होता था उससे शरीर स्वस्थ रहता था और वातावरण भी शुद्ध था। अब हमें प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि बीमारी से बचा जा सके। डीएम ने बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर दिया और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। एमएलसी व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ललिता शर्मा ने कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं से पोषण स्तर में सुधार किए जाने के प्रयास किया जाएगा।
स्कूल के बच्चों द्वारा पोषण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, पोषण वाटिका, पोषण मेले का आयोजन, निबंध प्रतियोगिता, फल-सब्जियों के प्रयोग करते हुए विभिन्न गतिविधियां, योगा सत्र, खिलौनों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में सीडीओ रंजीत सिंह, बीएसए कोमल, ममता देवी सीडीपीओ, सुदेश भारती सीडीपीओ, विमला शर्मा सीडीपीओ, पुनीता सीडीपीओ, गजेश सैनी सीडीपीओ, ब्लॉक समन्वयक चांद सैनी, प्रदीप कुमार, अजय मलिक, मोनू शर्मा, रमन आदि मौजूद रहे।