फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Promotion of 194 teachers cancelled in Shamli, BSA orders recovery

Shamli News: शामली में 194 शिक्षकों की पदोन्नति रद्द, बीएसए ने दिए रिकवरी के आदेश

Wed, 18 Feb 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Promotion of 194 teachers cancelled in Shamli, BSA orders recovery
शामली। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2017-18 में दी गई नोशनल पदोन्नति यानी कागजों में पदोन्नति देने को रद्द कर दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्कालीन बीएसए द्वारा जारी 16 कार्यालय आदेशों को निरस्त कर दिया है। इन आदेशों के तहत 15 जनवरी 2018 से 31 मार्च 2018 के बीच 194 शिक्षकों व शिक्षिकाओं को कनिष्ठ-वरिष्ठ वेतन समानता का लाभ दिया गया था।
विज्ञापन


वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) की आख्या 9 फरवरी 2026 के आधार पर की गई जांच में पाया गया कि शासनादेश 15 फरवरी 2007 एवं 06 सितंबर 2005 की गलत व्याख्या करते हुए यह लाभ प्रदान किया गया। शासनादेश के अनुसार वरिष्ठ शिक्षक का वेतन केवल विशेष परिस्थितियों में ही कनिष्ठ के बराबर किया जा सकता है, जब चयन वेतनमान और पदोन्नति के कारण वेतन विसंगति उत्पन्न हुई हो। इसे सामान्य रूप से लागू नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि उनकी जांच मेंसामने आया कि 25 शिक्षकों को यह लाभ दो या तीन बार तक दे दिया गया। उदाहरण के तौर पर अनिल कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ को 24 फरवरी 2018, 22 मार्च 2018 और 27 मार्च 2018 को जारी अलग-अलग आदेशों के माध्यम से तीन बार लाभ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए लता राठौड़ सभी ने 16 कार्यालय आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए संबंधित 194 शिक्षकों का पुनः वेतन निर्धारण करने तथा अधिक भुगतान की गई धनराशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीएसए ने कहा कि गोलमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed