फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Promoters fly to success

होनहारों ने कामयाबी की उड़ान भरी

Sun, 27 May 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 27 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Promoters fly to success
result - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई 12वी के  घोषित परीक्षा परिणाम में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र पारस अरोरा ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। अरोरा ने यह कामयाबी कॉमर्स में पाई है। डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि गोयल ने विज्ञान वर्ग में टॉप किया है। जिले की सूची में दूसरे स्थान पर रही विधि ने 97.6% अंक प्राप्त किए हैं। एमजी स्कूल के छात्र पुलकित जैन भी 97.6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई के रिजल्ट में एसडी पब्लिक स्कूल के मेधावियों की धूम रही है। कॉमर्स वर्ग के छात्र पारस अरोरा ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर जिले को टॉप किया है। पारस के अलावा प्रतीक अरोरा ने 96.8 प्रतिशत, कनिष्क जिंदल ने 96.0 प्रतिशत, शुभ अरोरा ने 94.6 तथा गौरी गर्ग ने 94.4 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग में मानवी त्यागी ने 96.2 प्रतिशत, सार्थक मित्तल एवं उत्कर्ष वत्स ने 96 प्रतिशत, हर्ष शर्मा ने 95.6, सूर्या रेहान ने 95.4, रिद्धि जैन तथा कुनाल भारद्वाज ने 95 प्रतिशत अंक पाए हैं। एसडी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट पर खुशियां मनाई। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के मेधावी पुलकित जैन ने 500 में से 488 अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया। पुलकित के अलावा स्पर्श गर्ग को 97.4 प्रतिशत तथा वैभव दुआ को 97 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स वर्ग के पहले तीन स्थानों पर अनुष्का अग्रवाल, प्रज्ञा राणा, इशांक सिंघल रहे। अनुष्का को 91.4, प्रज्ञा को 91.2 और इशांक को 90 प्रतिशत अंक मिले। प्रधानाचार्य जेबी पांडे ने बताया कि 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।  

डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि गोयल जिले की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। विज्ञान वर्ग में विधि ने 500 में से 488 अंक पाए हैं। आयुषी बालियान 95.4, अंबुज तोमर 94.8, सांची चौधरी 91.8, कार्तिक और अमन ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने सराहना की।  

होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल में कॉमर्स वर्ग में निशिता सिंघल 500 में से 482 अंक लेकर जिले की सूची में दसवें स्थान पर रही। निशिता ने 96.4, आयुषी ने 95, अवनि आहुजा 93.6, वैष्णवी बंसल ने 93, सृष्टि श्रीवास्तव ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


विज्ञान वर्ग में सृष्टि 94.6 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही। वहीं, इसके अलावा वैष्णवी वशिष्ठ 93.6, इशिता बत्रा 91.4, इला कंकरवाल 90, अंशिका गर्ग और अवनि 88.6 प्रतिशत अंक लेकर अपने स्कूल की सूची में पहले पांच स्थानों पर रही। प्रधानाचार्या सिस्टर सुमन ने मेधावियों को बधाई दी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed