फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Promote youth in the field of education

युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं

Mon, 23 May 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Promote youth in the field of education
कैराना। गुर्जर शिक्षा सुधार समिति की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को दूर कर शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बिसातियान स्थित चौधरी शराफत अली के आवास पर गुर्जर शिक्षा सुधार समिति की बैठक हुई। वक्ताओं ने गुर्जर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। जो छात्र इंटर व ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उनके लिए अच्छी कोचिंग व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनको आगे बढ़ाकर काबिल व्यक्ति बनाने पर विचार किया गया। नशाखोरी, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से युवाओं को दूर रखने और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर बेहतर समाज का उत्थान करने की रणनीति बनाई गई।

गुर्जर शिक्षा सुधार समिति की ओर से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे छात्रों की जानकारी कर मदद करना व उनकी शिक्षा का खर्च समाज के लोगों द्वारा उठाए जाने की बात रखी गई। संचालन इरफान चौधरी ने किया। इस दौरान मोहम्मद इस्लाम, आलम चौधरी, नौशाद अली, सर्वेज अली, इरफान जग, परवेज चौधरी, जमशेद जंग, मौलाना अरशद नदवी, फैसल राणा, डॉ. आरिफ चौहान, अलीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed