{"_id":"654d3279d807fadca90be8b2","slug":"promote-students-as-per-their-interest-in-sports-along-with-education-shamli-news-c-26-1-sal1002-11785-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में रुचि के अनुसार आगे बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में रुचि के अनुसार आगे बढ़ाएं
विज्ञापन
शामली जवाहर नवोद्वय स्कूल का निरीक्षण करते डीएम
- जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम रविंद्र सिंह ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक ली। इस अवसर पर डीएम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्पोर्ट्स में उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
विद्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में प्राचार्य किरन प्रकाश ने डीएम को विद्यालय की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पर 360 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। डीएम ने विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंध में प्राचार्य को खंड विकास अधिकारी शामली को पत्र भेजने और पानी की सप्लाई के लिए जल निगम को व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
साथ ही हैंड पंप लगवाने के लिए इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जनरेटर तथा सोलर वाटर के लिए प्राचार्य को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोलर लाइट के संबंध में परियोजना अधिकारी नेडा को विद्यालय में डार्क ज़ोन चिह्नित कर आवश्यकता अनुसार व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सीएमओ को विद्यालयों में कीटों तथा मच्छरों से बचाव के लिए समय-समय पर फॉगिंग कराने के और खाद्य सामग्री को लेकर एफसीआई से सुविधा के लाए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएम ने कहा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाया जाए। समय-समय पर बच्चों के मोटिवेशन और उनकी जिज्ञासाओं को लेकर सेशन रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी बच्चों को देश की जानकारी के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए भाषा प्रयोगशाला लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इसके बाद भोजनालय में जाकर रोटी बनाने की ऑटोमेटिक मशीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीआईओएस जनार्दन सिंह शाक्य, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।