शामली। वैलेंटाइंस वीक में मंगलवार को प्रॉमिस-डे था। हर वर्ग के लोगों में इसे लेकर उत्साह नजर आया। युवाओं ने अपने दोस्तों संग इसे सेलिब्रेट किया तो घर में भाई बहनों ने एक दूसरे की मदद और सहयोग का वादा किया। बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक दूसरे के साथ पुरानी यादें ताजा कर ताउम्र एक दूसरे के दुख सुख में साथ देने का वादा किया। कुछ के मम्मी पापा ने उन्हें मोबाइल में गेम खेलने को लेकर कभी ना लड़ने का प्रामिस कराया।
कमला कालोनी निवासी करीब 70 वर्षीय डॉक्टर श्यामलाल बंसल ओर उनकी पत्नी प्रभा दोनों अकेले रहते हैं। उनके दो बेटे बाहर सर्विस करते हैं। डॉक्टर बंसल की पत्नी प्रभा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी तबियत बहुत खराब हुई। सांस लेने में तकलीफ हुई तो डॉक्टर बंसल ने पूरी रात जाग जागकर उनका ध्यान रखा। उनके इलाज के साथ किचन भी संभाली। मंगलवार को डॉक्टर प्रभा ने अपने पति के हाथ में हाथ डालकर वादा किया कि वह भी उनके हर दुख सुख में हमेशा साथ खड़ी रहूंगी। वहीं, पुराना डाकखाना रोड निवासी श्वेता और उसके भाई सूर्य ने हमेशा एक दूसरे की मदद करने का वादा किया। श्वेता ने बताया कि उनका भाई सूर्य हमेशा उसका ध्यान रखता है। उसे चाइनीज फूड पसंद है तो भैया उनके एक फोन करते ही ले आता है या उसे रेस्तरां ले जाता है। सूर्य ने बताया कि उसकी बहन श्वेता उसे पढ़ाती है और उसका बहुत ध्यान रखती है। इसके अलावा आर्यपुरी निवासी रिद्धम और उसके भाई अरिद्धम ने भी एक दूसरे के साथ प्रॉमिस किया कि वह दोनों अब कभी नहीं लडे़ंगे। दरअसल दोनों मम्मी के मोबाइल में वीडियो गेम खेलते हैं। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा हो जाता है। मंगलवार को मम्मी ने दोनों को प्रामिस कराया कि वे फिर से कभी भी आपस में नहीं झगडे़ंगे। शहर की कमला कालोनी निवासी शैलवी, भविका और दिव्यम जैन तीनो भाई बहनों ने मंगलवार को खूब मस्ती की। उन्होंने एक दूसरे से वादा किया कि वह आपस में गेम खेलते हुए झगड़ा नहीं करेंगे। इनके पापा अभिषेक ने बताया कि तीनों भाई बहनों में गेम खेलते हुए झगड़ा हो जाता है। इसलिए आज दोनों को यही प्रॉमिस कराया कि वह अब आगे से ऐसा नहीं करेंगे।

शामली आपस में हाथ मिलाते सेल्वी भविका व दिव्याम- फोटो : SHAMLI

शामली आपस में हाथ मिलाते भाई बहन सीता और सूर्य- फोटो : SHAMLI