फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Progress given from the model

मॉडल से दी प्रगति की जानकारी

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Progress given from the model
मॉडल से दी प्रगति की जानकारी
विज्ञापन

कैराना। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जूनियर हाईस्कूल मामौर में बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान और सामाजिक विकास’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने चार्ट और मॉडल के द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और विकास के बारे में जानकारी दी। बच्चों द्वारा दैनिक जीवन में विज्ञान विषय पर निबंध तथा विज्ञान, गणित, पर्यावरण विषय पर नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन तहसीलदार कैराना प्रवीन कुमार द्वारा किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद द्वारा विज्ञान और वैज्ञानिक विषयों की महत्ता और सामाजिक जीवन में उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एआरपी इकबाल अहमद, लेखपाल जमना प्रसाद और अंकित कुमार आदि ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इस माह में जन्मे छात्र-छात्राओं का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें तहसीलदार और साथ में सभी अतिथियों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed