{"_id":"610c2c508ebc3e88dc64f8c2","slug":"procession-taken-out-before-the-installation-of-shiva-statue-shamli-news-mrt5506303127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव प्रतिमा की स्थापना से पूर्व निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव प्रतिमा की स्थापना से पूर्व निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

थानाभवन। गांव हसनपुर लुहारी में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की। शोभायात्रा के अवसर पर पूरा गांव शिवमय बन गया।
बृहस्पतिवार को शिव मंदिर बस स्टैंड से शिव प्रतिमा की शोभायात्रा गांव में निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड से सत्यनारायण मंदिर पहुंची। वहां के मेन बाजार व मेन गली से होते हुए वापस शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर में पिछले चार दिन से शिव परिवार की पूजा-अर्चना पंडितों द्वारा कराई जा रही है। इस दौरान पंडित रामपाल, नाथूराम, सुधीर कुमार, विशाल, प्रवेश, राजेश, नवीन शर्मा, विक्की धीमान, प्रवीण मास्टर, सचिन कुमार, आशु सैनी, अंकुर सैनी, शुभम कुमार, अशोक सैनी, मनोज रुहेला, प्रवीण आदि शोभायात्रा में शामिल रहे।