{"_id":"65400785b97a7ded5d0c5f26","slug":"procession-of-maharishi-valmiki-taken-out-shamli-news-c-26-1-sal1002-11286-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महर्षि वाल्मिकी की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महर्षि वाल्मिकी की शोभायात्रा निकाली
Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा में सजी लव कुश सीता की झांकी
शामली। महर्षि वाल्मिकी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में वाल्मिकी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि मानस संगल, सुखचैन वालिया, सूर्यवीर, विशाल गुप्ता, मनीष चौहान रहे। शोभायात्रा वाल्मिकी मंदिर नंदू प्रसाद मोहल्ले से शुरू हुई जो बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, तालाब रोड से होते हुए मंदिर पर ही समाप्त हुई। शोभायात्रा में लवकुश और माता सीता, मां शेरावाली और महर्षि वाल्मिकी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नामदेव समिति के पदाधिकारियों, डॉ. भीमराम अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकरियों पूर्ण जाटव, महीपाल जाटव, सुनील जाटव, यशपाल, मुकेश आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह के समय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारा भी आयोजित किया गया। शा के समय भजन संध्या में श्रद्धालु खूब झूमे। इस मौके पर निशिकांत संगल, प्रदीप टांक मायूस, दिनेश गहलौत, जय गहलोत, धनश्याम पारचा, राजेश ढींगान, कार्तिक, कमल डारिया, शशि पाहीवाल, नितिन भंवर आदि मौजूद रहे।