फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Problems heard by the complainants during Samadhan Divas

समाधान दिवस में फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Problems heard by the complainants during Samadhan Divas
शामली/झिंझाना/कैराना। जनपद में थाना स्तर पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने झिंझाना थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कोतवाल ने बताया कि समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण हो गया। अन्य दो शिकायतें जमीन संबंधी होने के कारण टीम को मौके पर भेजी गई थी। आदर्श मंडी थाने पर तहसीलदार राजकुमार की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन शिकायतें आई। सभी का निस्तारण हो गया है। झिंझाना थाने पर डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने पहुंचकर थाना समाधान दिवस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन संबंधी दो शिकायतें आईं। गांव वेदखेड़ी निवासी ओमपाल ने शिकायत करते हुए बताया कि उसने 44 लाख रुपये में कृषि भूमि खरीदी थी, लेकिन आज तक उसे कब्जा नहीं मिल सका। इसके अलावा गांव फतेहपुर निवासी अब्बल ने शिकायत करते हुए बताया कि परिवार के लोग उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने दोनों पीड़ितों से मंगलवार को तहसील दिवस में बुलाया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कैराना कोतवाली में शनिवार को एसडीएम डॉ. अमितपाल शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। खुरगान निवासी अकरम चौहान ने खुरगान मार्ग पर करीब ढाई किलोमीटर एरिया में मिट्टी भराव व मोहल्ला खैलकला नािवासी खालिद ने अपने भाई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह, तहसीलदार रनबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र का शांतिभंग में चालान
कैराना। तहसील में झगड़ा करने पर पुलिस ने पुराना बाईपास निवासी जावेद और उसके पिता मुरसलीन का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed