{"_id":"61f6dece4287b65dc36cbfe4","slug":"private-mini-bus-operator-dies-in-suspicious-condition-shamli-news-mrt5752250112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट मिनी बस के परिचालक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट मिनी बस के परिचालक की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट मिनी बस के परिचालक की संदिग्धावस्था में मौत
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट प्राइवेट मिनी बस के परिचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ठंड से मौत की आशंका जता रही है।
रविवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड से कुछ दूरी पर दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान जिला बागपत के थाना रमाला के गांव किरठल निवासी वेदपाल (40) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी शामली पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतक शामली में प्राइवेट मिनी बस पर परिचालक था और दो दिन पहले छुट्टी पर गया था। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिचालक की की मौत ठंड लगने की वजह से हुई या अन्य किसी कारण से हुई। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।