फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Private buses went to the Chief Minister's meeting, problems of riders increased

मुख्यमंत्री की सभा में गई प्राइवेट बसें, सवारियों की बढ़ी मुशिकलें -- रोडवेज की बढ़ी 50 हजार की आय, बस अड़्डो पर सवारियो की उ

Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Private buses went to the Chief Minister's meeting, problems of riders increased
शामली भैसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय व अनवासीयो भवनो के निर्माणकार्यो के शिलान्यास समारोह म? - फोटो : SHAMLI
मुख्यमंत्री की सभा में गईं प्राइवेट बसें, सवारियों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री की सभा में भाजपाइयों द्वारा भीड़ जुटाने के लिए बुक की गई प्राइवेट बसों से कई मार्गों पर यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 50 फीसदी प्राईवेट बसों के कम संचालन होने से बस अड्डों पर भीड़ इकट्टा रही। घंटों- घंटो में बसें आने से रोडवेज -प्राईवेट बस अड्डो पर सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार को मुख्यमंत्री की सभा के लिए जिले की पचास फीसदी प्राईवेट बसें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुक की गई थी। अपेक्षा से कम प्राइवेट बसों के संचालन होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोनी-शामली मार्ग पर कुल 49 मिनी बसों के संचालन में 24 बसों, मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना, बिडौली मार्ग की 84 बसों में से मात्र 32, बुढ़ाना-शामली मार्ग पर 32 बसों में से 22 बसों को संचालन हो पाया है। अपेक्षा से कम प्राईवेट बसों के संचालन होने से दिल्ली रोड, कैराना, मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर सवारियों का सुबह से भीड़ इकट्ठा होनी प्रारंभ हो गई थी। शामली-लोनी मार्ग, शामली- मेरठ मार्ग, मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, बिडौली ऊन मार्ग पर सवारियों को यूपी हरियाणा रोडवेज बसों पर आश्रित रहना पड़ा है। हालत यह थे कि मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्राइवेट बसों के साथ साथ स्कूूली बसों को को बुक किया गया था। मुजफ्फरनगर- शामली कैराना बिडौली मार्ग की बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पचास प्रतिशत प्राईवेट बसें बुक की गई।प्रतिदिन की अपेक्षा कम बसे चली है।
विज्ञापन

-रोडवेज की बढ़ी 50 हजार रुपये की आय---
शामली। प्राइवेट बसों के कम संचालन होने ले यूपी रोडवेज की पचास हजार रुपये की आय में बढ़ोतरी हुई है। रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों की मारामारी रही। उनका कहना है कि सवारियों की भीड़ बढ़ने से आय बढ़ी। शामली रोडवेज की 22 बसों से प्रतिदिन दो लाख 75 हजार रुपये की आय होती है। रविवार को तीन लाख 25 हजार रूपये की सवारियों से आय हुई है-- राजेंद्र चौहान केंद्र प्रभारी रोडवेज बस स्टेशन शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- जिले के मार्ग --- कुल बसें - रैली में गई बसें---
1- मुजफ्फरनगर शामली, कैैैैैैराना मार्ग-- 84 बसे- 52 बसें-
2- शामली - बुढ़ाना मार्ग- 32 बसें- 10 बसें-
3- शामली- लोनी मार्ग- 49 बसें- 25 बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed